फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर से बुलाकर युवक की हत्या कर गेहूं के खेत में फेंका

Sun, 28 Jan 2024 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक नितेश कुमार सिंह
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

चाचा की तहरीर पर गांव के तीन नामजद व अज्ञात पर केस दर्ज
मधवापुर गांव के पूरब गेहूं की फसल में खून से लथपथ युवक का मिला था शव
एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, परिजनों से ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव के पूरब शुक्रवार की सुबह गेहूं की फसल में एक युवक का शव ग्रामीणों ने देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान बनकटा थाना क्षेत्र के कोठिलवा गांव निवासी नितेश सिंह (30) पुत्र अशोक सिंह के रूप में की। मृतक के चाचा अनिल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव के तीन नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी संकल्प शर्मा, सीओ दीपक शुक्ला ने एसओजी टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही कोतवाल को आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के लिए कहा। उधर, कोतवाली पुलिस नगर के एक बार और रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे की घंटों जांच-पड़ताल की। पुलिस के हाथ लगे फुटेज में मृतक रात में करीब 7:35 बजे बार और रेस्टोरेंट से अकेले निकलते हुए देखा गया है। इसको लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।
बनकटा थाना क्षेत्र के कोठिलवा गांव निवासी अनिल सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार शाम गांव के तीन युवक मेरे भतीजे नितेश सिंह को घर से सलेमपुर लेकर आए और उसकी हत्या कर मधवापुर गांव के पूरब गेहूं की फसल में फेंक दिए। रात में हम लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। नितेश सिंह दो भाइयों में बड़ा था। वह हाल ही में विदेश से घर आया था। छोटा भाई राजन सिंह अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रहता है। बिहार के महराजगंज में नवंबर माह में उसकी शादी तय थी। इसको लेकर गांव में मकान का काम चल रहा था।
विज्ञापन

देखकर लग रहा था कि घटना के दौरान नितेश ने हत्यारों से काफी देर तक अपने बचाव में संघर्ष किया है। घटनास्थल पर करीब आधा कट्ठा तक गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी। घटना की जानकारी पर एसपी संकल्प शर्मा दोपहर करीब एक बजे कोतवाली पहुंचे। यहां मृतक के चाचा और सीओ दीपक शुक्ला से घटना के बारे में जानकारी ली। उसके बाद घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। एसओजी टीम और कोतवाली पुलिस को सीसीटीवी कैमरे खंगालकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उधर, कोतवाली पुलिस ने नितेश के चाचा अनिल सिंह की तहरीर पर गांव के दशरथ कुशवाहा, श्याम बहादुर कुशवाहा व अंगद कुशवाहा समेत कई अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने नगर के बार का सीसीटीवी फुटेज निकाला है। इसमें नितेश 7:35 मिनट पर अकेले चेरो रोड स्थित एक बार और रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहा है। 7:48 बजे तक वह चेरो रोड पर अकेले जाते दिख रहा है। इसके बाद वह कैसे 500-700 मीटर दूर चला गया। इसको लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।
सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर के मुताबिक, तीन नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। लेकिन, अब तक कोई अहम सुराग हाथ नहीं लग पा रहा है। दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

इंसेट
सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी पुलिस
सलेमपुर। घटना के बाद कोतवाली पुलिस विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी हुई है। लेकिन, अब तक कोई अहम सुराग नहीं मिल पाया है। हालांकि, परिजन साथ में घर से निकले गांव के ही तीन युवकों समेत कुछ अज्ञात लोगों पर हत्या करने की बात कहकर तहरीर दी है।

आखिर अंजान रास्ते पर कैसे पहुंच गया नितेश
सलेमपुर। चौंकाने वाली बात यह है कि आखिर अंजान रास्ते पर नितेश अकेले कैसे चला गया। रात में करीब 7:48 बजे वह चेरो रोड पर अकेले जाते देखा गया। उसके बाद 500-700 मीटर की दूरी पर उसका शव बरामद किया गया। इस मामले में तीन नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

हाल ही में विदेश से लौटा था नितेश
सलेमपुर। नितेश हाल ही में विदेश से घर लौटा था। उसकी शादी नवंबर माह में तय थी। इसको लेकर मकान का निर्माण कार्य कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, वह काफी मिलनसार था। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था।
विज्ञापन



गेहूं की फसल में खाद के लिए परिजन कर रहे थे इंतजार, खून से लथपथ मिला शव
फोटो समाचार

नितेश का शव देख फफक पड़े अनिल, बोले, आज गेहूं के खेत में खाद डालने के लिए दिया था भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। गेहूं के खेत में खून से लथपथ अपने भतीजे का शव देख अनिल सिंह फफक पड़े। कहा कि मुझे अपने खेत में गेहूं की फसल में आज खाद डलवाने का भरोसा दिलाया था। लेकिन खुद दूसरे के गेहूं के खेत में खून से लथपथ, इसका शव कैसे पहुंच गया। जरूर कोई साजिश है। उनकी बात सुनकर वहां मौजूद सभी की आंखें भर गईं। कोतवाली थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव के पूरब बनकटा थाना क्षेत्र के कोठिलवा गांव निवासी नितेश सिंह (30) वर्ष का शव मिला। शुक्रवार की सुबह जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो जो जिस हाल में था। उसी हाल में सलेमपुर कोतवाली के तरफ दौड़ पड़ा। लोगों में आक्रोश था। सभी लोग कातिलों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें