फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिता के साथ बाजार जा रहे युवक ने नदी में लगाई छलांग, सभी उलझे- तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 29 Mar 2024 12:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

पिता के साथ बाजार करने जा रहा एक युवक ने नदावर पुल से छोटी गंडक नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद राहगीर मूक दर्शक बने रहे। इसी बीच कोतवाली में तैनात एक सिपाही वर्दी अपने साथी को देकर नदी में उतर गया।
विज्ञापन
नदी - फोटो : pexel
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिता के साथ बाजार करने जा रहा एक युवक ने नदावर पुल से छोटी गंडक नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद राहगीर मूक दर्शक बने रहे। इसी बीच कोतवाली में तैनात एक सिपाही वर्दी अपने साथी को देकर नदी में उतर गया। सिपाही की साहस देख लोगों ने खूब सराहा। देर शाम तक गोताखोर और पुलिस कर्मी तलाश में जुटे रहे लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


मझौली राज नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन धूसा निवासी अशोक निषाद (32) बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे अपने पिता बाल गोविंद के साथ सलेमपुर बाजार जा रहा था। अभी नदावर पुल पर पहुंचा था कि अपने पिता को झांसा देकर उसने नदावर पुल से छोटी गंडक नदी में छलांग लगा दी।

बेटे को नदी में छलांग लगाते देखकर बाल गोविंद ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास काफी भीड़ लग गई।

इसी बीच कोतवाली में तैनात सिपाही गुलशन सोनकर और रितेश सोनकर बाइक से जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही गुलशन सिपाही नदी में उतर गया और युवक की तलाश शुरू कर दी। अपने साथी को नदी में देखकर रितेश भी पीछे नहीं हटे और मछुआरों को लेकर नदी में नाव लेकर निकल पड़े। देर शाम तक सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


अशोक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया की घटना की खबर मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच उसकी तलाश कर रही है। गोताखोर टीम भी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें