भाटपाररानी। गोरखपुर-छपरा रेलखंड स्थित बेलपार क्राॅसिंग के पूरब से कुछ दूरी पर शुक्रवार को 27 वर्षीय युवक का शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। इसी बीच परिजन भाटपाररानी थाने पहुंचे और शव की पहचान की। युवक की पहचान बिहार के गोपालंगज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी विवेक मिश्रा के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद