फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उज्बेकिस्तान में भलुअनी के युवक की मौत

Wed, 21 Feb 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार-21डीईओ 135
विज्ञापन


अधिक बर्फबारी के कारण छज्जा गिरने से दब कर हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। भलुअनी थाना क्षेत्र के मरवटिया उपाध्याय निवासी हरीश पटेल (35) पुत्र राजेंद्र उज्बेकिस्तान में हुए हादसे में घायल हो गए थे। उसकी बुधवार को मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के मुताबिक, अत्यधिक बर्फबारी के कारण प्लांट का छज्जा गिर गया था। इसमें दबकर हरीश घायल हो गए थे।
विज्ञापन

ठाकुर देवरिया के मरवटिया उपाध्याय निवासी हरीश पटेल उज्बेकिस्तान के अलमालिक मुफातिम शहर में नौकरी करते थे। परिजनों के अनुसार, दिन में कंपनी और साथियों की ओर से फोन पर उनके मौत की सूचना दी गई। हरीश की मौत की सूचना घर पहुंचने पर पत्नी दीप्ति का रो-रो कर बुरा हाल था। पुत्र अंश (6), अंशिका (4) भी मां को रोते देख दहाड़ेें मार रहे थे। जबकि एक वर्ष की लाडो कुछ समझ नहीं पा रही थी। एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं है। पता कराता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें