सलेमपुर। मईल थाना क्षेत्र के पिपरा पाठक गांव के अभिषेक पाठक (30) की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोग उसे सीएचसी लाए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि उसे सीने में दर्द होने पर परिवार के लोग सीएचसी लाए थे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद