संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। डेमुसा गांव में शुक्रवार की शाम सूखे पेड़ की डाली टूटकर गिरने से एक युवक की मौत हो गई।
भटनी के डेमुसा गांव निवासी इस्माइल अंसारी का बेटा रिजवान (16) गांव के बाहर बगीचे में एक पेड़ के नीचे बैठा था। अचानक बगल में एक सूखे पेड़ की डाली टूटकर रिजवान के सिर पर गिर गई। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर लोग उसे घायल अवस्था में सीएचसी ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। माता-पिता, भाई-बहन का रो-रो कर बुरा हाल है। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। परिजनों से घटना की जानकारी ली जा रही है। संवाद