फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीसीएम ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Thu, 22 Feb 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुसैला तिराहे पर हुई दुर्घटना
विज्ञापन

देवरिया से भागलपुर मां को लाने जा रहा था युवक
फोटो समाचार...
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुसैला तिराहे पर बुधवार सुबह एक बाइक सवार युवक को डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। जब बाइक से युवक सड़क पर गिर गया तो युवक को डीसीएम रौंदते हुए भाग निकला। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से युवक को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, जैसे ही घटना की खबर गांव में लगी गांव के लोग और मृतक के चाचा देवरिया पहुंच गए।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के पुरैनी परसिया निवासी पवन मिश्रा (35) माता गायत्री देवी और पत्नी सुषमा मिश्रा के साथ देवरिया आईटीआई के पास किराए का कमरा लेकर रहते थे। वहीं, एक गुमटी में रेडिमेड की छोटी सी दुकान भी चलाते थे। मंगलवार को भागलपुर मामा के घर शादी थी। इसमें मां गायत्री देवी गई थीं। बुधवार सुबह उन्हीं को लाने पवन देवरिया से भागलपुर जा रहे थे। वह बाइक लेकर अभी देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर मुसैला तिराहे के पास पहुंचे थे। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। पवन बाइक से उछलकर सड़क पर गिरकर गए, तभी डीसीएम उन्हें रौंदते हुए मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

आसपास के लोगों और राहगीरों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया गया। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। कुछ देर तक आवागमन भी बाधित रहा।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी, लेकिन मौके पर कोई मिला नहीं। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना में मौत की खबर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

छह माह पहले ही सुषमा के साथ देवरही मंदिर में रचाई थी शादी
पति की मौत की खबर से तीन घंटे बेखबर रही सुषमा
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। जीवन भर एक साथ जीने-मरने की कसमें खाकर एक-दूजे के बंधन में बंधे पवन और सुषमा छह माह में ही एक-दूजे से बिछड़ गए। ईश्वर के आगे इनकी एक न चली और पवन दुर्घटना में हमेशा के लिए दुनिया छोड़ चले गए। उधर, मां गायत्री देवी और पत्नी सुषमा तकरीबन तीन घंटे तक मौत की खबर से अनजान रहीं। बाहर रह रहे तीन भाइयों के आने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बताते चलें कि सावन माह में ही पवन ने सुषमा से देवरही मंदिर देवरिया में शादी रचाई थी। सुषमा को क्या पता था कि इतनी जल्दी वह विधवा हो जाएगी। चार भाइयों में सबसे छोटे पवन, तीनों भाइयों और माता गायत्री के बड़े दुलारे थे। पवन मां और पत्नी सुषमा के साथ देवरिया में रहते थे। घर पर पुरुष वर्ग में अकेले होने से वह गांव पर गृहस्थी का काम भी देखते थे। जबकि कुशल मिश्र, कौशल मिश्र और अजय मिश्र तीनों भाई बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं।
विज्ञापन

घटना की सूचना गांव-वालों ने भाइयों को दे दी है। वे भी घर के लिए चल दिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही मां और पत्नी बदहवास हो गईं। उनके करुण क्रंदन और चीत्कार से वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। अंतिम संस्कार भाइयों के पहुंचने के बाद बृहस्पतिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें