फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट से युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक जज पांडेय की फाइल फोटो - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
करंट की चपेट से युवक की मौत
विज्ञापन

भाटपार रानी। खामपार थाना के ग्राम केहुनिया में सोमवार की सुबह शौच कर लौट रहे एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग दहाड़ें मार कर रोने लगे।
केहुनिया निवासी राम कृपाल पांडेय का 30 वर्षीय पुत्र जज पांडेय सुबह शौच करने खनुवा नदी के किनारे गया था। उधर से हाइटेंशन तार गुजरा हुआ है। सुबह पेड़ में करंट उतर गया था। पेड़ से नीचे की तरफ एक बौर नामक लता लटकी थी। जज पांडेय ने लता को पकड़कर नदी पर बने तटबंध पर चढ़ने का प्रयास किया और करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर स्थित काली स्थान पर महिलाएं पूजा कर रही थीं। युवक को छटपटाते देखकर महिलाएं शोर मचाने लगीं। गांव के लोग व परिजन पहुंचे । उसे किसी तरह करंट से अलग कर भाटपार रानी अस्पताल लाए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। वह तीन भाइयों में छोटा था। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें