फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वाहन की चपेट से युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की चपेट से युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन

सोंदा चौराहे के पास बृहस्पतिवार की शाम को हुई दुर्घटना
मृतक की पत्नी चार माह की थी गर्भवती
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोंदा चौराहे के पास बृहस्पतिवार की शाम चारपहिया वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गोरखुपर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों युवक बाइक से कपड़ा खरीदने सोनूघाट जा रहे थे।
शहर के भटवलिया चौराहा वार्ड नंबर पांच निवासी संजय कुमार राजगीर मिस्त्री था। मंगलवार को भांजी की शादी हुई थी। शुक्रवार को उसका चौथ लेकर जाना था। दोनों युवक बाइक से सोनूघाट चौराहे पर कपड़ा खरीदने के लिए गए थे। लौटते समय सोंदा स्थित बुलेट एजेंसी के पास चारपहिया वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही एक युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। मृतक की पत्नी सविता चार माह की गर्भवती हैं। रंजना और संजना उसकी दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें