फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 18 Mar 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मृतक राकेश प्रजापति की फाइल फोटो
विज्ञापन
फोटो समाचार...........
विज्ञापन

राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज के पास रेलवे ट्रैक पर पुलिस को मिला शव
खुखुंदू थाना क्षेत्र के साहपुर का रहने वाला थ युवक, घटना के बाद परिवार में मची चीख-पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनूघाट। कोतवाली थाना क्षेत्र के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पुरवां के निकट एक 27 वर्षीय युवक का शव रविवार की रात को रेलवे ट्रैक पर मिला। शव मिलने के बाद परिजन हत्या कर शव फेंकने की आशंका जता रहे हैं। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मची है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। घटना के बाद गांव का माहौल गमगीन है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी पूर्णवासी प्रजापति का पुत्र राकेश प्रजापति (27) रविवार की शाम छह बजे एक मित्र के यहां बर्थडे पार्टी में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला। देर रात तक जब राकेश घर नहीं लौटा तो परिवार वाले परेशान हो उठे। परिजन खोजबीन कर ही रहे थे तबतक कोतवाली पुलिस ने राजकीय पॉलिटेक्निक काॅलेज के पास रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना परिजनों को दी। राकेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

परिजन दौड़ते-भागते घटनास्थल की तरफ निकल पड़े। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का कहना है कि राकेश की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। शव मिलने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। राकेश की चार वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। घटना के बाद पत्नी नमिता देवी 17 माह की मासूम अस्मिता को लेकर दहाड़ें मारकर रो रही थी। मां को रोते देखकर मासूम बच्ची भी रोने लग रही थी। यह दृश्य देखकर मौके पर जुटे लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
राकेश के पिता झारखंड में नौकरी करते हैं। वहां पर माता राजमती देवी व पिता पूर्णवासी अपने छोटे बेटे के साथ रहते हैं। मौत की खबर सुनते ही माता-पिता घर चल दिए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिवार का हर कोई सदस्य स्तंभ है। राकेश का शव मिलने के बाद तरह तरह चर्चाएं हो रही हैं। जबकि पुलिस की निगाह पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल वेदप्रकाश शर्मा ने बताया की लावारिस हालत में सड़क के किनारे दो पहिया वाहन मिलने की सूचना पर हमारे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और देर रात तक गाड़ी का मुखिया नहीं मिलने पर अगल-बगल देखा तो रेलवे ट्रैक पर राकेश का शव पड़ा था।

कोट
अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुटी हुई है।
-संजय रेड्डी, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें