फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Sat, 01 Mar 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर से दो पहिया मोपेड की खरीदारी कर घर लोग रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे की है। बताया जाता है कि लार थाना क्षेत्र के सहजौर के रहने वाले अमरेश (40) पुत्र दिनेश राय शहर में वाहन की खरीदारी करने आए थे। शहर से दो पहिया मोपेड की खरीदारी कर घर लौट रहे थे। रात 9 बजे के आसपास अभी वह खुखुन्दू के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से अज्ञात पिकअप ने ठोकर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए ।उनको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में लोग लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें