फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक का पैर कटा

Tue, 16 Sep 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। ट्रेन की चपेट में आने से सोमवार को एक युवक का पैर कट गया। भटनी थाना क्षेत्र निवासी छोटू प्रसाद (25) पुत्र सुगन प्रसाद सोमवार को वाराणसी की तरफ से मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस से भटनी जा रहे थे। ट्रेन में भीड़ होने के चलते वह गेट पर बैठ गया। ट्रेन सलेमपुर के दक्षिणी ढाले के पास पहुंची थी, तभी युवक अनियंत्रित होकर ट्रेन से गिर गया और उसका एक पैर कट गया। स्टेशन पर मौजूद यात्री और आरपीएफ जवान भगवान प्रसाद ने घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें