फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वृंदावन दर्शन करने गए युवक की छज्जा गिरने से मौत

Thu, 17 Aug 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मृतक चंदन राय (फाइल फोटो)
विज्ञापन
देवरिया। वृंदावन दर्शन कर लौट रहे महुआडीह थानाक्षेत्र के एक युवक की बांके बिहारी मंदिर के पास मकान का छज्जा गिरने से मंगलवार की शाम मौत हो गई। उनके साथ गए एक और साथी की भी हादसे में मौत हो गई। इस बात की जानकारी होते ही उनके घर चीख-पुकार मच गई। दरवाजे पर क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। शव बुधवार की शाम को भगवानपुर गांव पहुंचा। देर शाम तक अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


महुआडीह थानाक्षेत्र के भगवानपुर गांव के चंदन राय (28), एटा जिला में एक कंपनी में सेफ्टी इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार की सुबह स्वतंत्रता दिवस पर कंपनी में ध्वजारोहण होने के बाद चंदन कंपनी में साथ काम कर रहे अपने छह साथियों के साथ चारपहिया गाड़ी से वृंदावन दर्शन करने गए। बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन कर बाहर निकल रहे थे। मंदिर से करीब दो सौ मीटर दूर निकले थे कि एक जर्जर छत पर बंदरों का झुंड कूद रहा था। इसी बीच उस मकान का एक हिस्सा जमींदोज हो गया। बगल से गुजर रहे चंदन और बिहार के रहने वाले उनके एक और साथी मलबे में दब गए। उन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोगों के साथ कुल पांच लोगों की जान चली गई। घर के लोगों को इस बात की जानकारी होते ही चीख-पुकार मच गई। मौत से पिता हरेंद्र राय, चाचा परमात्मा राय, माता लीलावती देवी, छोटे भाई नंदन राय, बहन सोनी, मोनी, रानी व अन्नू का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार की शाम को शव घर पहुंचते ही दरवाजे पर क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें