फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दोस्त की बरात में आए युवक की मौत

Sun, 30 Nov 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। कस्बे के एक मैरिज हाॅल में शनिवार की रात दोस्त की शादी में आया एक युवक रविवार की सुबह बिस्तर में अचेत मिला। आनन फानन में लोग युवक को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर युवक के परिजन आए और बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर चले गए। गोपालगंज जिले के बरौली से शनिवार की रात लार कस्बे के चनुकी मोड़ स्थित एक मैरिज हाॅल में बरात आई थी। दोस्त की शादी में बरौली निवासी 30 वर्षीय राहुल जायसवाल उर्फ राकी भी शामिल था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राहुल नाश्ता भोजन करने के बाद सोने चला गया। रविवार सुबह शादी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बराती लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच राहुल नहीं दिखा तो कुछ लोग उसे ढूंढने लगे। वह बिस्तर में लेटा हुआ दिखा। लोग उसे जगाने की कोशिश किए मगर उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। मौजूद लोग उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें