तरकुलवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पूर्व रात में प्रेमिका के घर में पकड़े गए प्रेमी के खिलाफ पुलिस ने उसके चाचा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाले युवक का बगल के गांव की रहने वाली एक युवती से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अक्सर आपस में मोबाइल पर कॉल व मैसेज से बातचीत करते थे। दोनों 13 दिसंबर की रात में युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। युवती के परिजनों ने उसको रंगेहाथ पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। इस मामले में युवती के चाचा ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। जिसपर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पकड़ी छापर पटखौली गांव निवासी जतन कनौजिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि युवती के चाचा के तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसको जेल भेज दिया गया है। संवाद