रामपुर कारखाना। प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव में रुद्रपुर इलाके के एक युवक के भाई की शादी हुई है। जहां पर वह आया करता था। इसी बीच गांव की ही एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। बताया जा रहा है कि युवती क्षेत्र के स्कूल में प्राइवेट टीचर है। बृहस्पतिवार को प्रेमिका का मोबाइल स्विच ऑफ था। उससे मिलने के लिए वह उसके स्कूल पर पहुंच गया। विद्यालय की छुट्टी हुई तो वह पीछा करने लगा। इसी बीच पुलिस पहुंच गई और उसे दबोच लिया। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चलता है। बात करने के लिए रोक रहा था। इसी बीच पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। मामले में पूछताछ की जा रही है।