सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के सोनवरसा गांव के एक युवक की कुछ लोगों नें पुरानी रंजिश में बुलाकर पिटाई कर दी। घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कालेज देवरिया रेफर कर दिया। वहीं कोतवाली पुलिस नें घायल युवक कुलदीप के पिता हरिशचंद्र यादव निवासी सोनबरसा के तहरीर पर धोबी गांव के नितेश उर्फ गोलू, रवि तथा भरथूआं गांव के पांच अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।