खुखुंदू। खजुरी करौता गांव में पत्नी और उसके प्रेमी के उकसाने पर युवक ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक के भाई जयराम यादव की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी और प्रेमी पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। खजुरी करौता गांव निवासी राधेश्याम यादव के घर पड़ोसी गांव के युवक का आना-जाना था। आरोप है कि युवक और राधेश्याम की पत्नी रिंकू देवी के बीच नजदिकियां बढ़ गईं। राधेश्याम के भाई का आरोप है कि प्रेमी और पत्नी मिलकर भाई को आत्महत्या के लिए उकसाने लगे। दोनों के प्रताड़ना से भाई अवसाद में रहने लगे। उन्होंने बृहस्पतिवार को जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने जांच में मामला सही पाए जाने पर पत्नी रिंकू देवी और प्रेमी बृजेश गुप्ता निवासी सठियांव को गिरफ्तार कर लिया। संवाद