फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मिठाई लेकर लौट रहे युवक को पीटा, जान से मारने की धमकी

Thu, 21 Aug 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के सरौरा गांव निवासी चंदन यादव ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने मंगलवार देर रात थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। चंदन का आरोप है कि वह प्रसाद चढ़ाने के लिए चौराहे से मिठाई लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में सरौरा निवासी एक युवक ने उसकी बाइक रोक ली और मारपीट शुरू कर दिया। आरोप है कि हमलावर ने उनकी बाइक की चाबी भी तोड़ दी। इसके बाद उसके साथी भी मौके पर लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और मिलकर उसकी पिटाई की, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें