भटनी। बाजार से घर लौट रहे युवक को मनबढ़ों ने मामूली विवाद में रॉड से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने शनिवार की शाम थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, भटनी थाना क्षेत्र के घांटी गांव निवासी रितिक तिवारी (22) अपने भाई व अन्य युवक के साथ शुक्रवार को भटनी बाजार आया था। आरोप है कि वापस लौटने के दौरान जिगिना दीक्षित गांव के सामने 10 से 15 युवकों ने तीनों को घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने रितिक और अन्य दोनों को रॉड से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने चार नामजद समेत 15 युवकों पर मारपीट व चेन लूटने का आरोप लगाया है। सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद