फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शौच के लिए गई युवती के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

Wed, 12 Apr 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता ने गांव के ही एक युवक पर लगाया आरोप, आरोपी फरार
विज्ञापन

एएसपी ने गांव पहुंच कर घटना स्थल का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात शौच के लिए गई 18 वर्षीय युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। युवती की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल भाटपारानी पीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी होने के बाद गांव पहुंचे एडिशनल एसपी राजेश सोनकर ने घटना की जानकारी लेकर युवती का बयान दर्ज किया। इस दौरान सीओ विनय कुमार यादव भी मौजूद थे। मंगलवार को पिता ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

घटना के बाद घर पहुंच युवती ने अपनी बड़ी बहन को आपबीती बताई। इसके बाद पीड़ित को परिजनों ने पुलिस के साथ भाटपाररानी पीएचसी में भर्ती कराया। वहां हालत बिगड़ने पर डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के बाद परिजन सुबह लेकर उसे घर चले आए। मंगलवार दोपहर एएसपी राजेश कुमार सोनकर ने उसका बयान लिया और स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है। युवती के पिता का आरोप है कि गांव के दक्षिण उनकी पुत्री शौच के लिए गई थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक उसे खेत में घसीट कर ले गया और दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी हुई है। तहरीर मिली है। केस दर्ज कर आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
प्रभु दयाल सिंह, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें