फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सिंचाई कर रहे युवक की सर्पदंश से मौत

Tue, 16 Dec 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एकौना। क्षेत्र के रमपुरवा गांव में खेत की सिंचाई करते समय सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रमपुरवा गांव निवासी राजमन यादव का 22 वर्षीय बेटा अखिलेश यादव घर पर रह कर खेती बारी करता था। सोमवार की शाम वह अपने गेहूं के खेत में पंपिग सेट से सिंचाई कर रहा था। इस दौरान पैर में सांप ने काट लिया। युवक को लगा कि पैर में कोई नुकीला चीज धंस गया है और वह सिंचाई करने लगा। कुछ देर बाद युवक चक्कर आने पर बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद परिजन उसे लेकर आजमगढ़ जिले के दोहरीघाट अस्तपाल में ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें