फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हादसे में घायल युवक की मौत

Sun, 12 Oct 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। कंचनपुर-बघौचघाट मार्ग पर मलसी के पास शुक्रवार की देर शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की शाम को पटनवापुल नदी घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम बसडीला निवासी गंगासागर की शादी बघौचघाट थाना क्षेत्र के रामपुर महुआबारी निवासी गुजरात के घर हुई थी। वह बीबी-बच्चों के साथ ससुराल में रहता था। शुक्रवार की देर शाम वह बाइक से रामपुर महुआबरी गांव की ओर जाने वाली सड़क पर जा रहा था। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने उसे सीएचसी पथरदेवा भेजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया, वहां के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी विमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें