फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हादसे में खामपार के युवक की ओडिशा मेंं मौत

Tue, 28 Oct 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। खामपार थाना के ग्राम खैराट के एक युवक की मार्ग दुर्घटना में ओडिशा के संबलपुर शहर में रविवार को शा मौत हो गई। मौत की खबर देर रात आते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन संबलपुर पहुंच गउ हैं। परिवार के अन्य लोग शव के आने का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ग्राम खैराट निवासी अमन (18) पुत्र धर्मेंद्र शाह ओडिशा के संबलपुर में एक प्राइवेट कंपनी में कार्य कर रहा था। वह रविवार को किसी काम से बाइक लेकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक चार पहिया वाहन की चपेट में आ गई। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान रविवार को देर रात उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें