फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

Tue, 07 Oct 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर (देवरिया)। थाना क्षेत्र के बेलवनिया चौराहा के पास सोमवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चेतन चौहान पुत्र इंदल चौहान निवासी परसादपुर, पकरी बुजुर्ग (जनपद कुशीनगर) के रूप में हुई है। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, चेतन चौहान अपने ससुराल सिधुवा थाना रामपुर कारखाना से सोमवार शाम अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बेलवनिया चौराहा के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चेतन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें