बरहज। सतरांव क्षेत्र के गहिला गांव निवासी अंगद यादव की मंगलवार को थाईलैंड में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिवार की माली हालत सही न होने के कारण वह थाईलैंड कमाने गया था। गहिला गांव निवासी अंगद यादव थाईलैंड के बैंकाक के कोराट में कमाने गया था। परिवार के लोगों का कहना है कि बैंकाक में अंगद की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनके साथियों ने महारत नखोन रत्वासीमा अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी होने पर अंगद के छोटे भाई अजीत यादव इलाज कराने बैंकाक गए थे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छोटे भाई अजीत ने बैंकाक में ही अंगद यादव का अंतिम संस्कार कर दिया। अंगद की मौत से गांव के लोग हतप्रभ हैं।