देवरिया। सलेमपुर कस्बा निवासी एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह दो दिन से घर पर अकेला था। उसके परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर गए थे। बुधवार को परिजन जब घर पहुंचे तो वह मृत पड़ा हुआ था। इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। सलेमुपर कस्बा निवासी आलोपी ओझा (42) पुत्र स्व. भोला ओझा की शादी नहीं हुई थी। वह घर पर अकेले रहते थे। उनके भाई बाहर रहते थे। बुधवार को घर पहुंचे उनके भाई को आलोपी ओझा मृतावस्था में मिले। उन्होंने जानकारी ली तो पता चला कि रविवार के दिन से बाहर नहीं दिखे है। परिजनों ने आशंका जताई कि करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। संवादर
मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब