गौरी बाजार/बखरा। क्षेत्र के भटौली बुजुर्ग गांव के पास रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर 35 वर्षीय युवक की रविवार को मौत हो गई। उसकी पहचान हरे रामपुर गांव निवासी राम खयाली यादव पुत्र जगदीश के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक भटौली बुजुर्ग रेलवे ढाले के पास रेल लाइन पार करने का प्रयास कर रहा था। इस बीच डाउन ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। थोड़ी देर बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवा