तरकुलवा। महुआरी गांव में मायके आई महिला के साथ आम बीनने के दौरान मारपीट हो गई। पीड़िता की भाभी की तहरीर पर पुलिस आरोपी पर मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, महुआरी गांव की रहने वाली कुसुम देवी पत्नी राम इकबाल ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि उनकी ननद राजमती मायके आई है। 18 जून की सुबह करीब 10 बजे बगीचे में आम बीनने गई थी। पटीदार संतोष राव बगीचे में जाकर ननद को गाली देने लगा। पूछने पर छाता से मारने-पीटने लगा और गला दबा दिया। जब वह पूछताछ करने गईं तो गाली देते हुए मारने लगा। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद