गौरी बाजार/बखरा। क्षेत्र के लबकनी गांव में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद से आहत होकर विवाहिता ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सीएचसी गौरी बाजार में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, लबकनी गांव निवासी चंद्रावती देवी (45) पत्नी मिठाई की सुबह किसी बात पर परिवार वालों से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार वाले आननफानन उसे सीएचसी ले गए। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टराें ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। संवाद