फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अपनी जमीन से मांस काटने का जताया विरोध, मनबढ़ों ने दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा; वीडियो वायरल

Thu, 06 Jun 2024 05:30 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
गोल बनाकर घेरे कर खड़े मनबढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी क्षेत्र के खोरीबारी रामपुर चौराहे पर अपनी जमीन से मुर्गा की दुकान हटाने और मांस काटने के विरोध पर बृहस्पतिवार को मनबढ़ों ने पीड़ित व उसके परिजनों को लाठी डंडे से दौड़ाकर पीटा। लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी ले आई जहां उनका इलाज कराया गया।

विज्ञापन


मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में एक समुदाय के लोगों में आरोपियों के प्रति खासा नाराजगी व्याप्त है। एहतियातन खोरीबारी रामपुर चौराहे पर पुलिस की टीम सक्रिय है।  

भटनी के खोरीबारी गांव निवासी बनारसी गोंड़ की खोरीबारी-रामपुर चौराहे पर जमीन है। खाली जमीन देख क्षेत्र के ही एक परिवार के लोग वहां मुर्गा की दुकान और मांस काटकर बेचते है। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे बनारसी गोंड़ ने अपनी जमीन से मुर्गा की दुकान हटाने और मांस काटने से मना किया।
विज्ञापन


इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान आरोपियों में गोलबंद होकर पीड़ित को लाठी डंडों से पीटने लगे। जानकारी पर बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी आरोपियों ने चौराहे पर दौड़ाकर पिटाई कर दी, जिससे चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

दुकानदारों के बीचबचाव करने पर आरोपी देख लेने की बात कहते हुए चले गए। शिकायत पर पहुंची पुलिस तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई। इसी बीच मौके पर मौजूद किसी दुकानदार ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद एक समुदाय में इस घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मारपीट के तीन करोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि किसी के मर्जी के बिना उसकी जमीन पर दुकान चलाना गलत है। मारपीट करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें