फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राउतपार से किशोर रहस्यमय ढंग से लापता

Fri, 19 Sep 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। राउतपार गांव निवासी जावेद अंसारी का बेटा साहिल अंसारी (16) बृहस्पतिवार की सुबह से रहस्यमय ढंग से लापता है। परिजनों का आरोप है कि कुछ अज्ञात लोग उसे जबरन उठा ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि साहिल को पुलिसकर्मी ले गए हैं। जावेद ने बताया कि बुधवार की रात बेटा घर पर भोजन करने के बाद गांव में दूसरे मकान पर सोने गया था। बृहस्पतिवार की सुबह कुछ लोग वहां पहुंचे और साहिल को उठा ले गए। बृहस्पतिवार की शाम को जावेद ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी, मगर कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिवेंद्र कुमार मौर्या ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें