चनुकी। लार थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह एक किशोर को गांव के कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी लार पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मोजरियाव गांव में युवक सरस्वती माता की प्रतिमा रखी थी। किसी बात को लेकर गांव के ही कुछ लड़कों से विवाद हो गया। विवाद से नाराज युवकों ने मूर्ति विसर्जन के दौरान शुक्रवार सुबह अंशु गोंड (14) पुत्र कमलेश गोंड को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक के परिजनों ने उसे सीएचसी लार पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। संवाद