फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दवा के लिए गोरखपुर जा रहे छात्र को रास्ते में घेरकर पीटा

Fri, 12 Dec 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सरयां पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार को बीए पांचवें सेमेस्टर के छात्र को घेरकर बाइक सवारों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। खुखुंदू क्षेत्र के सुकरौली गांव निवासी शिवम कुशवाहा खुखुंदू में बीए पांचवें सेमेस्टर का छात्र है। वह बृहस्पतिवार को गांव निवासी अपने दोस्त कादिर अहमद के साथ गोरखपुर दवा लाने जा रहा था। वह अभी खुखुंदू क्षेत्र के देवरिया सलेमपुर फोरलेन पर सरयां पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचा था कि पीछे से पांच-छह बाइक से पहुंचे 10-12 युवकों ने उसकी बाइक ओवरटेक कर रोक लिया और पिटाई कर दिया। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि शिकायत मिला है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें