बघौचघाट। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बघौचघाट के टोला अमरपुर में शनिवार की देर शाम आग लग गई। इससे हजारों का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम श्यामदेव यादव की रिहायशी झोपड़ी में आग जलाई गई थी। तभी अलाव की चिंगारी उड़कर झोपड़ी पर गिर गई। इससे झोपड़ी में आग लग गई। आग की चपेट में आकर झोपड़ी में बंधी गाय झुलस गई। शोरगुल सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह गाय को बाहर निकाला। आग से झोपड़ी में रखा कपड़ा, अनाज, साइकिल, पंपिंग सेट समेत घर का अधिकांश सामान राख हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। संवाद