फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छह वर्षीय मासूम से किया दुष्कर्म, गुस्साए पिता ने काटा आरोपी का प्राइवेट पार्ट- केस दर्ज

Thu, 23 Oct 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

रात करीब एक बजे पिता का दोस्त बगल में सोई छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पिता की नींद खुल गई और वह दोस्त के कृत्य को देखकर बौखला गया। इसके बाद पिता ने बगल में रखे धारदार हथियार से आरोपी दोस्त के प्राइवेट पार्ट पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।
विज्ञापन
चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के एक चौराहे पर मंगलवार की आधी रात पिता के साथ रह रहे उसके दोस्त ने छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर नींद से जागे पिता ने आरोपी के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे आरोपी लहुलूहान हो गया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। उधर, पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी रामबाबू यादव के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव निवासी 30 वर्षीय युवक करीब एक पखवाड़े से गांव के पास स्थित एक चौराहे पर किराए पर कमरा लेकर रहता है।

वह अपने साथ ही अपनी छह वर्षीय बेटी को भी रखा है, जबकि पत्नी अकेले घर पर रहती है। पुलिस का कहना है कि युवक अपने एक 28 वर्षीय दोस्त को भी साथ में रखा था। आसपास के लोगों के पूछने पर वह युवक को अपना छोटा भाई बताता था। तीनों एक ही साथ रहते थे। रोज की तरह मंगलवार रातो में भी तीनों खाना खाने के बाद सो गए।
विज्ञापन


रात करीब एक बजे पिता का दोस्त बगल में सोई छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पिता की नींद खुल गई और वह दोस्त के कृत्य को देखकर बौखला गया। इसके बाद पिता ने बगल में रखे धारदार हथियार से आरोपी दोस्त के प्राइवेट पार्ट पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।

इससे आरोपी लहुलूहान हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। थानेदार दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी रामबाबू यादव के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसका पुलिस की निगरानी में मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया जा रहा है। डाक्टर का कहना है कि अब वह खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें