देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में शनिवार को बड़ी संख्या में रोगियों ने इलाज कराया। सप्ताह के अंतिम होने के बावजूद भीड़ लगी रही। दवा काउंटर पर भीड़ के चलते लोगों ने धक्का-मुक्की भी की।मेडिकल काॅलेज में हड्डी रोग, चर्म रोग, सर्जरी, टीबी व सांस रोग और मेडिसिन विभाग में रोगियों की भीड़ रही। यहां से दिखाने के बाद लोग दवा लेने काउंटर पर पहुंचे। वहां आधे घंटे तक लाइन में लगने के बाद दवा लेने की बारी आई। इस बीच कुछ कतार में खड़े लोगों की उपेक्षा करते हुए सीधे काउंटर पर पहुंचकर दवा लेने का प्रयास किए। इससे पीछे कतार में खड़े लोगों ने आपत्ति जताई। इसके बाद धक्का-मुक्की शुरू कर दी। संवाद