तरकुलवा। क्षेत्र के कोंहवलिया गांव में ट्रांसफाॅर्मर से निकली चिंगारी से एक रिहायशी झोपड़ी राख हो गई। मौके को पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। कोंहवलिया गांव निवासी गणेश गुप्ता चौराहे के निकट अपनी रिहायशी झोपड़ी में रहते हैं बगल में ही 63 केवी का ट्रांसफाॅर्मर लगा है। दोपहर में उसमें निकली चिंगारी ने उनके झोपड़ी पर गिर गई। देखते ही देखते घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया।