देवरिया। बैतालपुर विकास खंड स्थित भगवानपुर चौबे गांव में बृहस्पतिवार को स्तन कैंसर जागरूकता रैली निकाली।
रैली में छात्र-छात्राओं के साथ गांव की महिलाओं, युवतियों, बच्चों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस दौरानस्तन कैंसर के लक्षणों, समय पर जांच और इसके इलाज से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। रैली के समापन पर संस्था के कर्मचारियों ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि यदि स्तन कैंसर की पहचान प्रारंभिक चरण में हो जाए तो इसका सफल इलाज संभव है। इस दौरान रितू यादव, सरिता देवी, करन कुमार मिश्रा, सतेंद्र कुमार, एमपी मौर्य, प्रियंका देवी, पूनम देवी, मनीषा पांडेय, सोनी सिंह, संजना कुशवाहा आदि शामिल रहीं। संवाद