बरहज। गड़ेर क्षेत्र के बारीपुर चौराहे के निकट मंगलवार की शाम सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से तीर्थयात्रियों से भरी प्राइवेट बस की टक्कर हो गई। जिसमें करीब एक दर्जन लोग चोटिल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए ले जाया गया। लोगों के अनुसार खुखुंदू से लोग बस से तीर्थयात्रा के लिए गए हुए थे। जो वापस गांव जा रहे थे। रविवार को खुखुंदू क्षेत्र से प्राइवेट बस से करीब 46 की संख्या में लोग तीर्थयात्रा पर निकले। लोगों के अनुसार तीर्थयात्रा के दौरान अयोध्या, विंध्याचल और गोविंद शाह गए हुए थे। जहां से सभी वापस गांव आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज और अनियंत्रित थी। जो सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में बस सवार सूर्यदेव चौहान, कमलकपूर, लीलावती देवी आदि घायल हो गए। इंस्पेक्टर भलुअनी ने बताया कि शेरवां डुमरी की लीलावती देवी को काफी चोट लगी है। जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया है। बस में सवार अधिकांश लोगों को हलकी चोटें आई हैं।
अंबाला सिटी के श्री बाउली साहिब गुरुद्वारा साहिब में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्- फोटो : वृंदावन में देवरहा बाबा की जलसमाधि के दौरान मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व अन्य। फाइल फोटो