देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कूड़ा फेंकने के विवाद में एक महिला के साथ मारपीट और छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उनके पति को भी पीटा। पुलिस से कार्रवाई नहीं होने पर उसने अदालत का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने नंदकी देवी, सुमन, अनूप मणि, रामकृपाल मणि, दिव्यांशु मणि, छन्नमन मणि, विजय मणि और दयाशंकर मणि पर प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद