फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मामूली विवाद में हुई मारपीट, मां-बेटी का फूटा सिर

Fri, 26 Dec 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के रामपुर-कोटवां में मामूली विवाद में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से मां-बेटी का सिर फूट गया। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि दूसरे पक्ष से किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। रामपुर कोटवां गांव में बच्चों में हुए झगड़े को लेकर दो पक्ष लामबंद हो गए और मारपीट हो गई। मारपीट में दिव्यांग तुलसी की पत्नी प्रीति और पांच वर्षीया पुत्री आंसू का सिर फूट गया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें