फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गाैरी बाजार में मामूली विवाद में गोली चली, मचा हड़कंप

Mon, 20 Apr 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीबाजार। क्षेत्र के कटाई-जोगम मार्ग पर दीवान पोखरे के पास रविवार की शाम गोली चलने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

ग्राम दीवान पोखरा निवासी नीरज निषाद दोस्त शैलेश के साथ बाइक से जोगम जा रहा थे। सामने से आ रही भूसा बनाने वाली गाड़ी से साइड के लिए कहासुनी हो गई।
शाम को दोनों युवक जोगम से लौट रहे थे। आरोप है कि पूर्व में विवाद करने वाले शख्स ने कथित तौर पर उन पर फायरिंग कर दी।
फायरिंग की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रभारी थानाध्यक्ष अजीत यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। फायरिंग की बात की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें