फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बीमारी से ग्रसित अधेड़ ने पुल से नदी में लगाई छलांग, चरवाहों ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरकुलवा। बीमारी से ग्रसित एक अधेड़ ने पुल से छोटी गंडक नदी में छलांग लगा दी। भैंस के चरवाहों ने किसी तरह से उसे बाहर निकालकर पुलिस समेत एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस चालक नागेंद्र यादव ने उसे सीएचसी तरकुलवा पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

थाना क्षेत्र के मदरिया गांव निवासी लाल बाबू दुबे (58) पुत्र शिवमंगल की तबीयत तीन साल से खराब चल रही थी। उनका इलाज परिजन लखनऊ के एक निजी चिकित्सक के वहां करा रहे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह वह बिना किसी कुछ कहे थाना क्षेत्र के बसंतपुर धूसी स्थित छोटी गंडक नदी के सबवट पुल पर पहुंचे और पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगा दी। यह देखकर नदी के किनारे भैंस चरा रहे चरवाहों ने शोर मचाया, जिससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बीच कुछ चरवाहों ने बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से उनको पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घायल व्यक्ति के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मौके पर परिजन पहुंच गए हैं, पीड़ित का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें