फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शादी के दो महीने बाद ही विवाहिता ने छोड़ी ससुराल

Mon, 03 Aug 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। शादी के महज दो महीने बाद एक विवाहिता के ससुराल छोड़कर मायके चले जाने का मामला रविवार को पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास के लिए थाने में पंचायत हुई मगर कोई सहमति नहीं बन सकी।
जानकारी के अनुसार, बरहज क्षेत्र की एक युवती की शादी मई माह में भटनी क्षेत्र के एक गांव में हुई थी।
आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर विभिन्न आरोप लगाते हुए घर छोड़ दिया और मायके चली गई।
रविवार को दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां पुलिस की मौजूदगी में काफी देर तक बातचीत और समझौते का प्रयास किया गया।
परिवार वालों ने विवाहिता को ससुराल लौटने के लिए मनाने की कोशिश की मगर उसने वापस जाने से साफ इन्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्त ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनी गई है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें