फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शादी कराने के बदले रुपये मांगने पहुंचे शख्स ने दुल्हन के पिता को पीटा

Sat, 02 May 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुजुरी खुर्द गांव का एक शख्स शादी कराने के बदले रुपये मांगने लार पहुंच गया। वहां काम करने गए दुल्हन के पिता की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि युवती का विवाह कराने के बदले उसने 20 हजार रुपये तय किया था। पांच हजार रुपये ले भी चुका है।
बताया जा रहा है कि 26 फरवरी को देवरिया आईटीआई परिसर में सामूहिक विवाह समारोह में एक लड़की की शादी हुई थी। विवाह कराने वाला शख्स क्षेत्र के मुजुरी खुर्द का रहने वाला है। उसने शादी कराने के बदले 20 हजार रुपये दुल्हन पक्ष से लेने का सौदा किया था। दुल्हन के पिता ने पांच हजार रुपये दे दिए हैं। आरोप है कि बाकी 15 हजार रुपये की वसूली करने के लिए शख्स लार में काम कर रहे लड़की के पिता के पास जा पहुंचा और वहां रुपये के लेन-देन को लेकर मारपीट हो गई। लड़की के पिता ने इसकी जानकारी घरवालों को दी। फिर परिजन थाने पहुंच पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना लार थाने में हुई है। फिर भी जांच-पड़ताल कर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें