फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के देवरिया खास निवासी एक व्यक्ति की बृहस्पतिवार रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक नागालैंड में रहकर नौकरी करता था। होली पर घर आया था। सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया खास निवासी राजेश विश्वकर्मा 30 पुत्र सुदर्शन विश्वकर्मा नागालैैंड में किसी कंपनी में काम करते थे। होली में छुट्टी लेकर कुछ दिन पहले घर आए थे। पहले से घर पर आए उनके नाना और नानी को वह रात में स्टेशन पर छोड़ने गए थे। रात करीब 10 बजे ट्रेन आने के बाद वह उन लोगों को ट्रेन में बैठाने अंदर गए थे। इसी बीच ट्रेन रवाना हो गई। नीचे उतर ही रहे थे कि पैर फिसलने से ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। साथ में गए मोहल्ले के एक लड़के ने घरवालों को इसकी सूचना दी। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें