फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल से छलांग लगाकर अधेड़ ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुल से छलांग लगाकर अधेड़ ने दे दी जान
विज्ञापन

रामपुर कारखाना के नौतन हथियागढ़ का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। नौतन हथियागढ़ छोटी गंडक नदी के पुल से बुधवार को एक अधेड़ ने छलांग लगाकर जान दे दी। दो थाना क्षेत्रों से घटनास्थल सटा होने के कारण दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
रामपुर कारखाना के नौतन हथियागढ़ छोटी गंडक नदी के पुल से बुधवार को करीब एक बजे एक अधेड़ ने छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने उसे छलांग लगाते देखकर शोर मचाया। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

जानकारी होने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान गंगेश निषाद (50) पुत्र महंगू निषाद, भिसवां, थाना तरकुलवा के रूप में की। सूचना पर पहुंची तरकुलवा और रामपुर कारखाना दो थानों की पुलिस सीमा को लेकर घंटों तक जमी रही। नदी का पूर्वी छोर तरकुलवा थानाक्षेत्र में पड़ता है।
विज्ञापन

तरकुलवा एसओ ने बताया कि रामपुर कारखाना पुलिस कार्रवाई कर रही है। जबकि इस संबंध में एसओ रामपुर कारखाना महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शव तरकुलवा थाना की सीमा में मिला। इस लिए तरकुलवा पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें