गौरीबाजार। रोजी-रोटी के चक्कर में घर से लुधियाना कमाने गए एक व्यक्ति की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। क्षेत्र की ग्राम करमाजितपुर निवासी गंगा निषाद (55) पुत्र मिश्री निषाद कुछ माह पूर्व रोजी-रोटी के चक्कर में लुधियाना गए थे। शनिवार को परिवार को सूचना मिली कि लुधियाना में हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। उनकी पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। संवाद