ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। औराचौरी रेलवे ढाले के पास सोमवार को चाय पी कर घर लौट रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बोड़िया अनंत गांव निवासी अजीज अंसारी (58) पुत्र सुभान अंसारी किसान थे। घटना के दिन वह ढाले की तरफ चाय पीने गए थे। चाय पी कर लौट रहे थे। इसी बीच करीब 11 बजे बिहार से अमृतसर जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास मौजूद लोगों ने उनकी पहचान होने के बाद पुलिस और परिजनों को इसकी सूचना दी। मृतक के दो पुत्र आलम अंसारी और मुस्लम अंसारी हैं। मौत की जानकारी होने पर पत्नी सैरून निशा आलम का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।